रावतभाटा: दूरसंचार सेवाओं से जूझ रहा जावदा निमड़ी क्षेत्र , कलेक्टर आलोक रंजन व सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा को सौंपा ज्ञापन
रावतभाटा उपखंड क्षेत्र की जावदा निमड़ी क्षेत्र डिजिटल युग में भी दूरसंचार की सेवाओं से जूझ रहा है। जावदा निमड़ी में BSNL का मात्र एक टावर है। जो आये दिन आंख मिचौली करता रहता है। और नेट की स्थिति तो शून्य बराबर है। युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष व सरपंच कुलदीप सिंह राठौड़ ने सांसद प्रवक्ता को दूरसंचार की समस्या बताकर जल्द सेवाएं दूरस्त करने व नये टावर की मांग की।