रावतभाटा: विधायक डॉ सुरेश धाकड़ रहे रावतभाटा के दौरे पर , कार्यक्रमो में हुए शामिल
विधायक डॉ सुरेश धाकड़ सबसे पहले रावतभाटा में चल रहे जैन समाज के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा व गजरथ महोत्सव में शामिल होकर शिरोमणि आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज व 108 श्री शुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात कोटा रोड़ स्थित नगरपालिका के डंपिंग यार्ड का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। बाजार में सब्जी व्यापारियों से मुलाकात की।