रावतभाटा: 40 वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर एकलिंगपुरा में ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस व प्रशासन की समझाइश पर खुला जाम
राजस्थान व मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली रावतभाटा से गांधीसागर की ओर जाने वाली जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने एकलिंगपुरा गांव में जाम लगाया। जाम लगने की सूचना पर रावतभाटा तहसीलदार व पुलिस अधिकारियों ने एकलिंगपुरा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश कर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने तहसीलदार कमलेश कुमार कुलदीप को ज्ञापन सौंप जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग रखी।