रावतभाटा: श्रमिकों से ठेकेदारों द्बारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS का छ्ठे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
धरना प्रदर्शन बप्पा रावल चौराहे पर चल रहा है। अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS के अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल के साथ हितेश पारेता,सोनू मीणा, रोहित मेघवाल,नरेश भील, कालूलाल भील सहित कई ठेका श्रमिक धरने पर बैठे। जाट समाज के बेगूं विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कडवासा ने धरना स्थल पर पहुंचकर श्रमिकों का किया समर्थन। धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ का भी हुआ आयोजन।