Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
journalistrkgiri
बस्ती पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राहुल व अखिलेश पर साधा निशाना,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की स्वर्गीय माताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना Harish Dwivedi Pankaj Chaudhary BJP Uttar Pradesh
Basti, Basti
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
*बस्ती: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अनोखी पहल, छात्रा राबिया खातून बनीं एक दिन की थाना प्रभारी हरैया* *जनपद बस्ती, 16 अक्टूबर 2026।* पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती *ओमवीर सिंह* के आदेश के क्रम में जनपद में *मिशन शक्ति फेज-6.0* अभियान के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती *श्यामकान्त* के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया *सुश्री स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में आज थाना हरैया पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत *पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआपार* की छात्रा *राबिया खातून* को बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से *एक दिन का थाना प्रभारी हरैया* बनाया गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं राबिया ने थाने पर आने वाली महिलाओं एवं अन्य फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान सभी छात्राओं को थाना हरैया की कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु *महिला शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, थानाध्यक्ष कार्यालय, हवालात, आगंतुक कक्ष एवं मिशन शक्ति कक्ष* का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक हरैया *संजय कुमार* तथा मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम और बालिकाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों और महत्वपूर्ण *हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1098 एवं 1930* के उपयोग के बारे में बताया गया और सभी नंबर नोट कराए गए। बस्ती पुलिस की इस पहल से स्कूली छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला। . संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 16, 2026
*बस्ती: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण और मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर सर्वदलीय बैठक* *जनपद बस्ती, 16 अक्टूबर 2026,* जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन करने, पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 तक पूरी की जानी है। एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को निर्धारित है। बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थल स्थापित करने के लिए उपयुक्त भवनों को चिह्नित करने पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में 16 से 18 अक्टूबर तक मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 19 अक्टूबर को आपत्तियों एवं सुझावों हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित करने के साथ उसकी प्रति मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अक्टूबर को वर्तमान सांसद, विधानसभा सदस्यों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का निस्तारण करते हुए सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को सभी आवश्यक संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रदुम्न कुमार, हिमांशु कुमार, उमाकान्त तिवारी, शशीबिन्द, तहसीलदार विनय प्रभाकर, अभय राज पाल, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 16, 2026
*बस्ती: मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला थाने का सराहनीय कार्य, 22 बिछड़े परिवारों को फिर से जोड़ा, सुखी दंपतियों का किया सम्मान * जनपद बस्ती 16 अक्टूबर 2026* * उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना *मिशन शक्ति अभियान 6.0* के तहत बस्ती पुलिस लगातार महिलाओं और परिवारों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज महिला थाना परिसर में *परिवार परामर्श केंद्र* द्वारा एक विशेष सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना और टूटते रिश्तों को जोड़कर समाज में एक सकारात्मक संदेश देना था। इस अभियान के तहत महिला थाना द्वारा पूर्व में पारिवारिक विवादों के मामलों में काउंसलिंग और सुलह-समझौते के माध्यम से *22 दंपतियों* के टूटते घरों को फिर से बसाया गया था। आज उन्हीं 22 सुखी दंपतियों को विशेष रूप से महिला थाने पर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सभी जोड़ों का पुष्प-गुच्छ और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत के साथ की गई। थाने का माहौल पूरी तरह से पारिवारिक और उत्सव जैसा नजर आ रहा था। इस अवसर पर *महिला थाना अध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक शालिनी सिंह* ने सभी जोड़ों से एक-एक करके व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके वर्तमान वैवाहिक जीवन का फीडबैक लिया। यह इस कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। फीडबैक के दौरान उपस्थित सभी 22 जोड़ों ने एक स्वर में बताया कि महिला थाना एवं परिवार परामर्श केंद्र के सकारात्मक प्रयासों से कराए गए सुलह-समझौते के बाद उनका वैवाहिक जीवन बेहद सुखद और शांतिपूर्ण चल रहा है। अब उनके बीच किसी भी प्रकार का कोई मनमुटाव या विवाद नहीं है और वे अपने परिवार के साथ बेहद खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहे हैं। *महिला थाना अध्यक्ष शालिनी सिंह* के नेतृत्व में महिला थाना की यह पहल इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि आमतौर पर थाने में विवाद और शिकायतें आती हैं, लेकिन यहाँ बिछड़े परिवारों को जोड़कर समाज को जोड़ने का काम किया जा रहा है। शालिनी सिंह के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील कार्यशैली की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित जोड़ों को *महिला थाना अध्यक्ष शालिनी सिंह* एवं उनकी पूरी टीम द्वारा स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया गया और सभी दंपतियों के उत्तरोत्तर प्रगति और सुखद भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव, प्रीति गुप्ता, बीनू सिंह, महिला कांस्टेबल एकता सिंह व काउंसलर रमेश चंद्र श्रीवास्तव सहित पूरी टीम मौजूद रही। Basti Police संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 16, 2026
बस्ती के नगर बाजार में एसआरएस ट्रेडर्स के हेड ऑफिस का भव्य उद्घाटन, पीएम सूर्य घर योजना को मिलेगा बढ़ावा.. #facebookpost #trendingpost #पीएमसूर्यघरयोजना #basti #उद्घाटन
Basti, Basti | Oct 16, 2026
बस्ती: जिगिना में पहली बार होगा एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, कई जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम.. #foryouシ #everyonefollowers #trendingpost #basti #facebookpost
Basti, Basti | Oct 16, 2026
#बस्ती : कप्तानगंज बाजार में चोरी की आशंका में दो संदिग्ध युवकों को लोगों ने पड़कर पुलिस को सौंपा, मोटरसाइकिल में लगा मिला दो नंबर प्लेट...
Basti, Basti | Oct 16, 2026
आर. सी. सी. पब्लिक स्कूल में दुर्गा स्तुति, महिषासुर वध नृत्य, डांडिया एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन बस्ती। आर. सी. सी. पब्लिक स्कूल में दुर्गा पूजा एवं दशहरा के पावन अवसर पर दुर्गा स्तुति, महिषासुर वध पर आधारित नृत्य नाटिका, डांडिया नृत्य तथा रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की स्तुति एवं वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने भक्तिमय प्रस्तुति के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इसके पश्चात महिषासुर वध पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें माँ दुर्गा की शक्ति, साहस और धर्म की स्थापना का प्रभावशाली चित्रण किया गया। डांडिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। अंत में रावण दहन के माध्यम से अहंकार, अन्याय एवं बुराई के अंत तथा सत्य और धर्म की विजय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री शैलेश चौधरी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक एकता की भावना को विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवनीत दीक्षित ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें सिखाता है कि सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलते हुए जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत से जोड़ने के साथ-साथ जीवन में सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी।
Basti, Basti | Oct 16, 2026
बस्ती में 17 अक्टूबर को बहुजन मुक्ति पार्टी की विशाल जनसभा, वामन मेश्राम होंगे शामिल.. #foryouシ #trendingpost #everyonefollowers #nonfollowers #facebookviral
Basti, Basti | Oct 16, 2026