Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
Bareilly
updatesthenirmal
बस्ती में 17 अक्टूबर को बहुजन मुक्ति पार्टी की विशाल जनसभा, वामन मेश्राम होंगे शामिल.. #foryouシ #trendingpost #everyonefollowers #nonfollowers #facebookviral
Basti, Basti
| Oct 16, 2026
#foryouシ
#trendingpost
#everyonefollowers
#nonfollowers
#facebookviral
MORE NEWS
बस्ती सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी राकेश चतुर्वेदी का गांव-गांव जनसंपर्क तेज.. #foryouシ #trendingpost #nonfollowers #everyonefollowers #Basti
Basti, Basti | Oct 16, 2026
* ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 103 ATM कार्ड और KIA कार के साथ 4 शातिर गिरफ्तार* *बस्ती।* जनपद बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलवारी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी व चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय सांसी गैंग के 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 103 अदद विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड, 15,430 रुपये नकद, 04 मोबाइल फोन, 01 अदद KIA Carens कार, 01 अदद Bharat Pay स्वाइप मशीन (POS मशीन) व एक अदद कूटरचित नंबर प्लेट बरामद की है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता -* *1. बिट्टू कुमार पुत्र स्व0 रमेश कुमार* निवासी ग्राम डाटा, थाना नानौंद, हांसी, जनपद हिसार, हरियाणा, उम्र 35 वर्ष। *2. मनीष पुत्र स्व0 रणधीर सिंह* निवासी ग्राम खुगढ़, थाना बोवनी खेड़ा, जनपद हिसार, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष। हाल पता - फ्रेंड्स इन्क्लेव, सुल्तानपुरी, राज पार्क, दिल्ली - 110086 *3. राहुल पुत्र स्व0 रमेश कुमार* निवासी ग्राम डाटा, थाना नानौंद, हांसी, जनपद हिसार, हरियाणा, उम्र 22 वर्ष। *4. आर्यन पुत्र नरेन्द्र सिंह* निवासी ग्राम पेटवाड़, थाना नानौंद, हांसी, जनपद हिसार, हरियाणा, उम्र 25 वर्ष। -* दिनांक 11.10.2026 को थाना कलवारी क्षेत्र के कुसौरा बाजार में शिकायतकर्ता आफताब आलम PNB बैंक ATM से पैसा निकाल रहे थे। ATM में पहले से मौजूद दो व्यक्तियों ने मदद के बहाने उनका ATM लेकर पिन जान लिया और कार्ड बदलकर दूसरा ATM थमा दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 30,000 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 246/2026 धारा 319(2), 318(4) BNS पंजीकृत किया गया था। बरामद स्वाइप मशीन की जांच में पता चला कि इन अभियुक्तों द्वारा दिनांक 04.10.2026 से 15.10.2026 तक विभिन्न लोगों के ATM कार्ड बदलकर कुल 3,04,061 रुपये अपनी स्वाइप मशीन में ट्रांसफर कर निकाले गए हैं। स्वाइप मशीन गुजरात की एक फर्म के नाम पर है, जिसकी जांच की जा रही है। *पूछताछ में खुलासा -* अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग अपनी KIA Carens गाड़ी से गृह राज्य से दूर-दराज के जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में जाते हैं। ATM से 100 मीटर दूर गाड़ी खड़ी करते हैं। आर्यन और बिट्टू ATM के पास जाकर पैसा निकालने आए व्यक्ति को मदद के बहाने बातों में उलझाकर कार्ड बदल लेते हैं, पिन जानकर तुरंत अपने फोन में डायल कर लेते हैं और दूर जाकर दूसरे ATM से कैश निकाल लेते हैं व POS मशीन से ट्रांसफर कर लेते हैं। इन्होंने बस्ती, लखनऊ, खलीलाबाद, वाराणसी आदि जनपदों में वारदातें करना कबूला है। इसी आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2), 338, 336(3), 340(2), 111(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है। *आपराधिक इतिहास -* बिट्टू कुमार पर मुजफ्फरनगर, लखनऊ, चंदौली, बरेली, राजस्थान में 8 मुकदमे, मनीष व राहुल पर थाना चिनहट लखनऊ में, आर्यन पर GRP सहारनपुर में मुकदमा दर्ज है। अन्य राज्यों/जनपदों से इतिहास खंगाला जा रहा है। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -* 1. प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, थाना कलवारी 2. शेषनाथ यादव, प्रभारी सर्विलांस 3. उ0नि0 स्वामीनाथ सिंह, उ0नि0 रामकुवर 4. हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष कुमार, का0 किशन सिंह, हे0का0 रविन्दर सिंह, का0 मनोज कुमार, का0 विनित यादव, का0 बबलू शर्मा *पुलिस की अपील -* बस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ATM में किसी भी अनजान व्यक्ति से मदद न लें, अपना ATM पिन किसी को न बताएं, पिन डालते समय की-पैड को हाथ से ढक लें। यदि ATM में कोई संदिग्ध व्यक्ति मदद के बहाने पास आए तो तुरंत 112 या अपने नजदीकी थाने को सूचना दें। अपना ATM कार्ड बदलने पर तुरंत बैंक को ब्लॉक कराएं। Basti Police संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 15, 2026
: भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय ने चलाया सघन जनसंपर्क, MLC प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन* जनपद बस्ती 15 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जिताने के लिए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक *डॉ रघुवर पाण्डेय* ने मोर्चा संभाल लिया है। डॉ पाण्डेय के नेतृत्व में आज बस्ती शहर के विभिन्न महाविद्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री *राजेश पाल चौधरी* भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान के तहत टीम ने शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज, *किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय (बीएड)* सिविल लाइन्स और एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती में शिक्षकों से मुलाकात की। इस अवसर पर *डॉ रघुवर पाण्डेय* ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि आने वाली 23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर शिक्षक हितों को मजबूत करें। वहीं क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी ने कहा कि *भाजपा सरकार में शिक्षक हित सुरक्षित है। इस जनसंपर्क में प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र शाही, डॉ त्रिलोकी नाथ, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ शरद वर्मा, डॉ उपेन्द नारायण, डॉ शिवेन्द्र मोहन पाण्डेय, प्राचार्य प्रो अभय प्रताप सिंह, प्रो राजेन्द्र बौद्ध, डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ रघुनाथ चौधरी, डॉ राजीव सिंह, डॉ एपी शुक्ला, डॉ बृजेश दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 15, 2026
ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवा की पहल, नगर बाजार में श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण अंचल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की मुहिम, शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग; निःशुल्क जांच और दवाओं का मिला लाभ बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री कृष्णा मिशन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से नगर पंचायत नगर बाजार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण अनेक लोगों को समय पर जांच और उपचार नहीं मिल पाता है। आर्थिक परेशानियों के चलते भी कई लोग अपनी बीमारी को नजरअंदाज करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। बसंत चौधरी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए चिकित्सा सुविधाओं को आम आदमी तक पहुंचाना आवश्यक है। हॉस्पिटल का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जनसेवा की इस पहल को आगे भी जारी रखने की बात कही। नगर बाजार में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवाओं की सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिली। श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल ने यह संदेश दिया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं केवल शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में रहने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक भी पहुंचें।
Basti, Basti | Oct 15, 2026
हरीश द्विवेदी की माता के निधन से किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे का स्वागत समारोह स्थगित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन के कारण किसान मोर्चा गोरखपुर के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे के स्वागत समारोह को स्थगित कर दिया गया। स्वागत कार्यक्रम पहले से प्रस्तावित था, लेकिन शोक की इस घड़ी में पार्टी नेतृत्व के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आयोजन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे ने बताया कि उनके स्वागत का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता जी के निधन का समाचार मिलने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस दुखद समय में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करना प्राथमिकता है। कार्यक्रम के संयोजक सच्चिदानंद पाण्डेय ने बताया कि स्वागत समारोह के लिए जल्द ही नई तिथि और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां अनुकूल होने पर नए कार्यक्रम की जानकारी सभी संबंधित लोगों को दी जाएगी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा स्वागत समारोह स्थगित होने के बाद पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हरीश द्विवेदी की माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने इस दुखद घड़ी में हरीश द्विवेदी और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ये लोग रहे मौजूद श्रद्धांजलि सभा में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी,दयाराम चौधरी, यशकांत सिंह,उमाशंकर पटवा, अमृत वर्मा, प्रेम नारायण चौधरी, दिलीप पांडेय, विजय बहादुर सिंह, अमरेश पांडेय, शिबलू पांडेय, उमेश तिवारी, वरुण पांडेय, नीरज कुमार पांडेय, शेष नारायण गुप्ता, उमाकांत शुक्ला, दिग्विजय सिंह राणा, विमल पाण्डेय, आलोक पांडेय, मनोज सिंह, रविचंद्र पांडेय, जगदंबा शुक्ला, पवन चौधरी, दिनेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, डॉ. अरविंद चौधरी, अतुल पांडेय, मोनू, राजन ठाकुर, प्रशांत सोनकर, वैभव पांडेय, प्रदीप तिवारी, राधेश्याम कमलापुरी, सचिन सिंह, दिव्यांशु, विक्रम सिंह, विमलेंद्र सिंह, शक्ति पाठक, संजय पंडित, अमित त्रिपाठी, विजय बिहारी तिवारी, राम अजोर राजभर और चीकू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 15, 2026
क्या वाकई अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कॉंग्रेस, आखिर क्यों ऐसा बोले भाजपा सांसद Jagdambika Pal
Basti, Basti | Oct 15, 2026
मुंगफली बनाम बादाम पर बोले Manish Mishra
Basti, Basti | Oct 15, 2026
बस्ती: बस्ती में रेड स्टार हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ.. #trendingpost #foryoupageシ #everyonefollowers #nonfollowers #fallowers
Basti, Basti | Oct 15, 2026