कुंदा: ग्रामीणों और मुखिया की पहल से बनी डेढ़ किमी कच्ची सड़क
Kunda, Chatra | Oct 21, 2026 नवादा पंचायत के चिलोय गांव में ग्रामीणों और मुखिया भरत यादव की संयुक्त पहल से डेढ़ किलोमीटर कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया। सत्येंद्र साव के घर से सोमवार गंझू के घर तक बनी इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। मुखिया ने बताया कि बरसात में रास्ता गड्ढायुक्त हो गया था, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी