#बुलंदशहर में रिश्तों का दर्दनाक चेहरा, iPhone और 3 लाख के लिए पोते ने दादी-बुआ को पीटा, रोती बुजुर्ग की आंखों से छलका दर्द,बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने महंगे शौक पूरे करने के लिए परिवार से iPhone और 3 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसने अपनी बुजुर्ग दादी और बुआ के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग महिला रोते-बिलखते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही हैं। पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हाल ही में परिवार ने उसे नई बाइक भी खरीदकर दी थी।
#BulandshahrNews #UttarPradesh #CrimeNews #ViralVideo #UPPolice
Koil, Aligarh | Sep 16, 2026