#अलीगढ़ में तेज रफ्तार स्कार्पियो को बचाने में दूध से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीणों में मची लूट, बर्तनों में भरकर ले गए दूध,अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव खड़ुआ में दूध से भरा टैंकर अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि छर्रा स्थित ग्लैक्सो कंपनी में दूध लेकर जा रहा टैंकर तेज रफ्तार स्कार्पियो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से भारी मात्रा में दूध सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। दूध बहता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और कई लोग बर्तन लेकर दूध भरकर ले जाते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
#AligarhNews #Aligarh #AligarhPolice #ViralVideo #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 15, 2026