सिंगरौली: संसदीय क्षेत्र सिंगरौली सीधी से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा 176018 मतों से चल रहे आगे
पूरे देश में एक तरफ जहां रुझानों में भाजपा एनडीए 295 सीट से आगे चल रही है। तो वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो 29 की 29 सीट भाजपा के पाले में जाती नजर आ रही है। वहीं हम बात करें सीधी सिंगरौली संसदीय क्षेत्र की तो सीधी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा 176018 वोटो से आगे चल रहे हैं बताते चलें कि सुबह 8:00 बजे गिनती शुरू होते ही भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं वहीं अब तक की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को 474172 वोट मिले हैं।