गुमला: 108 एंबुलेंस को कॉल करने पर निजी एंबुलेंस पहुंच रही, घायलों को निजी अस्पताल पहुंचा रही
Gumla, Gumla | Oct 23, 2026 जिले में सड़क हादसे में घायल लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 को काल करने पर निजी एंबुलेंस वहां पहुंच जाता है। इस घटना ने एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब घायलों को सदर अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया तो बीच रास्ते में उन्हें निजी एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचा दिया गया।