मनोहरथाना: जुनापानी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर किया जब्त
वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोधीपुरा केपास जूनापानी प्लांटेशन में तोड़फोड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में, ट्रैक्टर से गेट पिलर, खाई फेंसिंग और पौधों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अकबर खाननिवासी खेड़ा, जिला गुना, म.प्र को पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने आरोपी का ट्रैक्टर जब्त किया।