मुजफ्फरपुर एसपी ग्रामीण ने बरुराज थाना का किया औचक निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुजफ्फरपुर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से एसपी ग्रामीण राजेश सिंह प्रभाकर ने बरुराज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, पुलिस कार्यप्रणाली एवं विभिन्न मामलों की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ग्रामीण ने थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।