कोटद्वार: कोटद्वार में पुलिस ने 40 अवैध अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले ठेली संचालकों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई
कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा रविवार दोपहर 2 बजे कोटद्वार बाजार चौकी के अंतर्गत झण्डा चौक,गोखले मार्ग,लालबत्ती चौक,बद्रीनाथ रोड,हनुमान मन्दिर,मालनी मार्केट व बस अड्डा रोड में सड़कों पर अतिक्रमण के पर अभियान चलाया। जिसमें अवैध रूप से लगायी गयी ठेली,रेहड़ी, फल विक्रेताओं तथा नो पार्किंग में अपने वाहनों को खडा कर यातायात को बाधित करने वाले 40 लोगो पर कार्यवाही की।