बोकारो में 8 दुकानें राख, सिलेंडर लेकर भागा दुकानदार
अवैध बिजली कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट से रविवार सुबह सेक्टर-6 डेली मार्केट मोड़ पर सात दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में गैस रिफिलिंग की दुकान भी आ गई।
🔥 फायरकर्मियों ने समय रहते करीब 8 गैस सिलेंडर बाहर निकाले, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बोकारो फायर स्टेशन प्रभारी भगवान ओझा के अनुसार, दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए मौका देखकर सिलेंडर लेकर भाग गया। ओझा ने पुलिस से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।
दो झारखंड सरकार और एक बीएसएल दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
#bokaro #BokaroNews #Sector6 #Fire #BokaroFire
Chas, Bokaro | Sep 6, 2026