खूंटपानी: खूंटपानी झामुमो कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
खूंटपानी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. साथ ही गुवा गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारिय