#उत्तर कोयल नहर के अधूरे कार्य को लेकर 15 जनवरी को किसानों की महारैली, दो साल पूरे होने पर आंदोलन तेज करने की तैयारी
**रफीगंज (औरंगाबाद)।**
उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा कराने और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर चल रहा धरना 15 जनवरी को दो वर्ष पूरे करेगा। इस अवसर पर रफीगंज शहर में किसानों की महारैली निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवनंदन यादव ने की, जबकि संचालन अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने किया।
बैठक में शिवनंदन यादव ने कहा कि उत्तर कोयल नहर का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने और कुटकु डैम में फाटक लगाने की मांग को लेकर वर्षों से आंदोलन जारी है। 15 जनवरी को धरने के दो वर्ष पूरे होने पर शहर में भव्य महारैली निकाली जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए मदनपुर, गुरारू, गुरुआ सहित विभिन्न प्रखंडों और जिलों में किसानों को जागरूक किया जाएगा। महारैली में किसान ट्रैक्टर सहित अन्य साधनों से शामिल होंगे।
किसानों ने एक स्वर में कहा कि जब तक कुटकु मंडल डैम में फाटक नहीं लगाया जाता और अंगरा, कोटवारा तथा चेंई नवादा ब्रांच नहरों का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।
बैठक में सिद्धी यादव, डॉ. तुलसी यादव, जयप्रकाश प्रजापति, पुकार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जफर आलम, अनिल कुमार, विष्णुदेव यादव, भोला वर्मा, रामपुकार यादव, धर्मेंद्र दास भारती, रामधनेश दास सहित कई किसान उपस्थित रहे।
#BharatCrimeLiveNews #Bharatcrimelivenews #रफीगंज #औरंगाबाद #उत्तरकोयलनहरपरियोजना #किसानआंदोलन #किसानमजदूरमोर्चा #किसानोंकीमहारैली #कुटकुडैम #नहरकापानी #किसानोंकीमांग #मदनपुर #गुरारू #गुरुआ #किसानएकता #बिहारसमाचार