मिर्ज़ापुर: स्ट्रांग रूम में 36 ईवीएम रखे हैं, जिनमें भाजपा के मत पड़े हैं, सपा ने डीएम को सौंपा पत्र
मझवा विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह सपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार की दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट में ईवीएम को लेकर डीएम को पत्र सौंपा। आशंका जताई कि स्ट्रांग रूम में 36 ऐसे एवं है जिसमें पहले से ही भाजपा के मत पड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों द्वारा सपा बाहुल्य बूथों पर कम वोटिंग कराने की भी आशंका जताई है।