बांका: खौजड़ी गांव में रास्ता विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Oct 28, 2024 खौजड़ी गांव में रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद में घनश्याम ठाकुर और हरि बोल ठाकुर के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों ही पक्ष सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस से शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।