बांका: शराब बरामदगी मामले में फरार आरोपी करार गांव से गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 28, 2024 सदर थाना की पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब 6 बजे करार गांव से शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि करार गांव निवासी संजय राय के घर से शराब बरामद किया गया था।इस मामले में आरोपी संजय राय फरार चल रहा था।जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा गया।