बांका: अवैध बालू उत्खनन मामले में पुलिस ने अंबा गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Banka, Banka | Oct 28, 2024 सदर थाना क्षेत्र के अंबा गांव से पुलिस ने रविवार की संघ्या 6 बजे अवैध बालू उत्खनन मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। सोमवार को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अंबा गांव निवासी धनश्याम यादव के विरुद्ध थाना में अवैध बालू उत्खनन का मामला दर्ज है।जिसे गिरफ्तार किया गया।