बांका: दीपावली पर्व को लेकर एसडीएम ने शहर में पटाखा और मिठाई दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया
Banka, Banka | Oct 28, 2024 दीपावली पर्व को लेकर सोमवार की संध्या करीब 5 बजे एसडीएम अविनाश कुमार ने शहर में पटाखा दुकान व मिठाई दुकान में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाइसेंस लिए पटाखा बेच रहे दुकानदारों को लाइसेंस लेने को कहा गया। वहीं गांधी चौक, शिवाजी चौक सहित अन्य जगहों के मिठाई दुकान में जाकर मिठाई की जांच की गई। जिसका सेंपल लेकर पटना भेजने को कहा गया।