बांका: समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
Banka, Banka | Oct 28, 2024 आगामी धान अधिप्राप्ति वर्ष 2024-25 में किसानों से नियमानुसार एमएसपी समय से धान खरीदने के लिए डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर 12 बजे समाहरणालय के मिनी सभागार में टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि विगत वर्ष अधिप्राप्ति की गई समिति में से 12 पैक्स के द्वारा अभी तक धान नहीं दिया गया था।