बरेली कैंट में PDA की हुंकार! सहसवानी टोला में गूंजी एकजुटता की आवाज, संगठन मजबूत करने का संकल्प
बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर, डॉ. अनीस बेग ने जनता के मुद्दों को लेकर भरी जोश
बरेली। कैंट विधानसभा क्षेत्र के पीली मिट्टी स्थित सहसवानी टोला की मदरसे वाली गली में 20 नवंबर 2026 को शाम 7:30 बजे आयोजित PDA विचार गोष्ठी में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। गोष्ठी में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की एकजुटता को मजबूत करने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर विस्तार देने की रणनीति पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में डॉ. अनीस बेग ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने हर वर्ग के लोगों तक पहुंच बनाने, उनकी समस्याओं को समझने और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने पर जोर दिया।
गोष्ठी में PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक एकजुटता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सियासी संदेश देने की कोशिश
बरेली कैंट में आयोजित इस विचार गोष्ठी को केवल एक सामान्य बैठक के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए इस तरह के आयोजनों के जरिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश साफ नजर आई।
पीली मिट्टी के सहसवानी टोला में हुई इस गोष्ठी ने स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को नई चर्चा दे दी है। अब देखना होगा कि विचार गोष्ठी में बनी रणनीति को कार्यकर्ता धरातल पर किस तरह आगे बढ़ाते हैं।
Bareilly news Live
Bareilly, Bareilly | Nov 21, 2026