उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में तकनीकी विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने विशेष प्रमंडल, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल विभाग,लघु सिंचाई, विद्युत विभाग,भवन निर्माण जैसे अन्य तकनीकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की।