हज़ारीबाग: अमनारी में पुलिस ने चार मवेशियों के साथ दो लोगों को पकड़ा
हजारीबाग के सदर प्रखंड के अमनारी में चार मवेशी के साथ दो युवक को पुलिस ने पकड़ा है। लोगों द्वारा बताया गया की लक्ष्मण साव पिता स्वर्गीय तिलक साव, सुकुल साव पिता महावीर साव जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र केसुर गांव का बताया जा रहा है जो अपना जानवर बेचने के लिए अमनारी गांव निवासी मोहम्मद बाबर पिता जहांगीर अंसारी को बेचने के लिए गया था जहां लोगों ने पकड़ लिया।