हज़ारीबाग: उपायुक्त ने मनरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की
उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में गुरुवार को मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं राज्य सरकार के द्वार संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।अबुआ आवास योजना का तीसरा क़िस्त जारी करवा कर निर्माण कार्य पूर्ण करवा लें ताकि गृह प्रवेश ससमय कराया जा सके। उन्होंने कहा कि बिरसा कूप संवर्धन योजना में गूगल शीट में वर्कआउट करने की जरूरत है।