हज़ारीबाग: करबेकला पंचायत भवन में चोरों ने किया हाथ साफ
हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत करबेकला पंचायत भवन में चोरों ने पंचायत भाबवान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मुखिया दिनेश कुमार ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार चोर ताला तोड़कर पंचायत भवन में घुसे। वहां रख दो इनवर्टर और दो ट्यूबलर बैटरी को उठाकर चलते बने।