हज़ारीबाग: विजयदशमी पर रावण दहन कार्यक्रम की अनुमति हेतु ज्ञापन सौंपा गया
विजयदशमी के पावन अवसर पर हजारीबाग के कर्ज़न ग्राउंड में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को भाजपा नेता डॉ अमित सिन्हा के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। डॉ सिन्हा ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में सद्भावना, नैतिकता और धर्म की विजय का संदेश प्रसारित करना है।