हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा एक वारंटी श्यामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने आरोपी वारंटी भगवान सिंह को गैंडीखाता स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। वारंटी को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रविवार को ही उसे जेल भेज दिया गया है।