हरिद्वार: यति नरसिम्हा नंद के खिलाफ प्रदर्शन के बाद जनपद में 4 मुकदमे दर्ज, रोशनाबाद में एसएसपी ने दी जानकारी
यति नरसिम्हा नंद के खिलाफ प्रदर्शन के बाद हरिद्वार जनपद में अलग अलग चार मुकदमें दर्ज किए गए हैं। रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रविवार को यह जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने हेट स्पीच का प्रयोग किया था। सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाओं के बाद चार अलग अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी।