बक्सर: एमवी कॉलेज में 'योग एक दर्शन' विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, वक्ताओं ने योग को आठ अंगों की पूर्ण प्रक्रिया बताया
Buxar, Buxar | Oct 9, 2025 महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में योग एक दर्शन विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का गुरुवार को आयोजन दिन के 12:15 बजे करीब शुरू किया गया। सेमिनार में वक्ताओं ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि योग केवल साधना नहीं, बल्कि जीवन का अनुशासन है, जो मानसिक एवं सामाजिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया.