बक्सर: कठहवा गंगा घाट पर हाथ-पैर बंधा शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Oct 9, 2025 बक्सर नगर थाना क्षेत्र के कठहवा गंगा घाट पर बुधवार को करीब एक 11:00 दिन में गंगा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का हाथ-पैर बंधा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गंगा में कठहवा घाट पर शव मिलने के बाद देखने के लिए स्थानीय लोग काफी संख्या में जुट गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।