बक्सर: एमपी उच्च विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, 3200 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Buxar, Buxar | Oct 9, 2025 बक्सर में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग 3200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन एम०पी० उच्च विद्यालय बक्सर में गुरुवार को 1:00 बजे अपराह्न में उप विकास आयुक्त बक्सर आकाश कुमार चौधरी एवं अपर समाहर्ता बक्सर,अरूण कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन किया गय