बक्सर: शहरी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई, अल्पाहार वितरित
Buxar, Buxar | Oct 9, 2025 सदर प्रखंड के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीएचएम प्रिंस सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराना है। महिलाओं को अल्पाहार का वितरण किया गया।