#बालाघाट
शासकीय हाई स्कूल लिंगा में महिला सुरक्षा एवं बाल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत कलेक्टर श्री आदित्य सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र सुंद्रियाल के मार्गदर्शन में विकासखंड परसवाड़ा के शासकीय हाई स्कूल लिंगा में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रचना चौधरी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देना था। इस दौरान विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 और पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर बैहर की केस वर्कर श्रीमती प्रीति हरिनखेड़े उपस्थित रहीं।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_wcdmp