भगवानपुर: बाजार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले की तैयारियां तेज, एसडीओ-एसडीपीओ ने झूला स्थल का लिया जायजा
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मेले की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा और एसडीपीओ कृष्ण कुमार मेला परिसर पहुंचे और लगाए जा रहे झूलों का जायजा लिया। अधिकारियों ने झूला लगाने में जुटे कर्मियों से तैयारियों की जानकारी ली।