बांसवाड़ा एमजी अस्पताल में 4 दिनों में 4 प्रसूताओं की मौत, जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित
बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में चार दिनों के भीतर चार प्रसूताओं की मौत से हड़कंप मच गया है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि दो महिलाएं गंभीर हालत में रेफर होकर आई थीं, जबकि दो की सिजेरियन डिलीवरी के बाद मौत हुई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही, समय पर खून नहीं चढ़ाने और बिना पोस्टमॉर्टम शव सौंपने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय डॉक्टरों की कमेटी गठित की गई है। संक्रमण, दवा के रिएक्शन और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Banswara #MGHospital #MaternalDeath #RajasthanNews #HealthDepartment