डुमरांव: डुमरांव में 24 घंटे का अनशन समाप्त, जमीन, आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं समेत मूल मुद्दे उठे
Dumraon, Buxar | Aug 14, 2026 डुमरांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के आह्वान पर 24 घंटे का सामूहिक अनशन सत्याग्रह खत्म हुआ। यह कार्यक्रम गुरुवार की सुबह 9 बजे शुरू हुआ था। आंदोलन का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव धर्मेंद्र सिंह, ललन राम सहित अन्य कई मौजूद रहें।