मऊ में "ऑपरेशन क्लीन", पुलिस का बड़ा एक्शन!
मऊ में 25 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर नहीं, मिट्टी में दफन हुई शराब!
3540 लीटर कच्ची, देशी और अंग्रेजी शराब का कराया गया विनिष्टीकरण, 8 मुकदमों से जुड़ा था बरामद माल।
जनपद मऊ के थाना मुहम्मदाबाद गोहना में पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 लाख 20 हजार रुपये कीमत की 3540 लीटर अवैध शराब को मिट्टी में गिराकर नष्ट करा दिया।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में न्यायालय के आदेश पर 19 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री, सीओ जितेंद्र सिंह, तहसीलदार सुधांशु शेखर और प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अवैध शराब के कारोबारियों को साफ संदेश—कानून से बचना अब आसान नहीं!
#MauPolice #OperationClean #MauNews #PoliceAction #BreakingNews #मऊ_पुलिस #मऊ_न्यूज