मऊ के पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने शनिवार को साइबर थाना, चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय और निर्माणाधीन फायर ब्रिगेड परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति देखी। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समयबद्धता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। वहीं, निर्माणाधीन फायर ब्रिगेड परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने और कार्य को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनहित और पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।