मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहनों का चालान
मऊ में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों का चालान किया गया। 16 से 30 नवंबर तक चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के छठवें दिन हुई कार्रवाई में हेलमेट नहीं लगाने पर 6, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 7, प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर 2 और रांग साइड वाहन चलाने पर 5 वाहनों का चालान किया गया। अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद और प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, वाहन के जरूरी दस्तावेज अपडेट रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।