बक्सर: देश विरोधी पोस्ट के लिए युवक को पुलिस ने भेजा जेल
Buxar, Buxar | May 12, 2025 सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर देश विरोधी पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि देशविरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर इलाके के निवासी बिट्टू अंसारी सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट करने का आरोप था।