बगोदर: दोंदलो में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया, एक घर व चापाकल क्षतिग्रस्त
बगोदर ईलाके के दोंदलो में जंगली हाथियों ने शनिवार की रात्रि जमकर तांडव मचाया है। 25 से 30 हाथियों की झुंड दोंदलो गांव में मकाई मडुवा धान एक मिट्टी का घर व स्वच्छ भारत मिशन से बना शौचालय, नारियल का पेड़,बांस व चारदीवारी एवं विधायक मद लगा चापाकल को भी तोड़ दिया।साथ ही घर में रखे चावल व अनाज को भी चट गया।