सोरांव: सोरांव इलाके के चांदपुर मटियारा गांव में विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध
सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर मटियारा गांव में किसानों ने प्रस्तावित बिंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध किया है। प्रस्तावित सोनभद्र से प्रयागराज के सोरांव तहसील के जुड़ापुर दांदू गाव तक प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में अपनी उपजाऊ जमीन न देने के लिए चांदपुर मटियार गांव में गोहरी, इस्माइललगंज, बजीराबाद आदि गांव के लोग शामिल रहे।