लालबर्रा: बम्हनी में प्रशासन का बुलडोजर चला, वर्षों पुराना जल निकासी विवाद सुलझा
लालबर्रा। ग्राम पंचायत बम्हनी में वर्षों से चले आ रहे जल निकासी विवाद का शनिवार 02 मई को दोपहर 03 बजे प्रशासन ने अंत कर दिया। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जेसीबी के माध्यम से अवैध पक्का अतिक्रमण हटा दिया, जिससे अब गांव को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल गई है। यह विवाद पिछले तीन वर्षों से लक्ष्मण तुमसरे और