खोदावंदपुर: खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सात पैक्सों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सात पैक्सों का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान कार्य सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 4 बजकर 30 मिनट तक चला। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में औषतन 54.92 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि खोदावंदपुर पंचायत में 49.08 प्रतिशत मतदान हुआ।