खोदावंदपुर: रोसड़ा मुख्य पथ पर मेघौल हाईस्कूल चौक के निकट सड़क हादसा, एक वृद्ध की मौत, पांच घायल
रविवार की देर रात्रि करीब 11 बजे बेगूसराय- रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 पर मेघौल हाईस्कूल चौक के निकट सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की जान चली गयी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक फफौत गांव के वार्ड दो निवासी बुद्धु पासवान का करीब 60 वर्षीय पुत्र राम नरेश पासवान है। जबकि इसी घटना में राम नारायण महतो, रामकृष्ण महतो, लालबाबू महतो सहित पांच जख्मी है।