खोदावंदपुर: अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे उप विकास आयुक्त बेगूसराय सोमेश बहादुर माथुर ने खोदाबंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में अधिकारियों कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक किया। इस बैठक में उन्होंने अंचल वार अधिकारियों एवं कर्मियों से प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान के निर्माण के लिए भूमि का चयन और खेल का विकास पर चर्चा हुआ।