खोदावंदपुर: बाड़ा पंचायत भवन में बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम, लोगों को किया गया जागरूक
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाड़ा पंचायत भवन परिसर में बुधवार को सुबह करीब ग्यारह बजे बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जिसमे थानाध्यक्ष ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि समाज को शिक्षित बनाकर ही बाल विवाह को समाप्त किया जा सकता है।